छत्तीसगढ़
नानगुर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं विविध कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नानगुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शाला परिसर में बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण करवाया गया एवं विद्यालय में पर्यावरण दिवस विषय को लेकर रंगोली, चित्रकला, भाषण, वाद- विवाद जैसे रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर वन विभाग कर्मचारीप अमित कुमार झा परिक्षेत्र सहायक शंभू नाथ मौर्य संस्था से भीमेन्द्र सेठिया , जितेश जोशी, निकिता बिसेन, शुभांगी झा ,भूमिका गुप्ता ,निधि रावल ,अजय मंडावी ,विक्की गुप्ता ,रवि कुमार ,पोनी कुर्रे ,प्रियंका मिश्रा दीपिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



