राष्ट्रीय

कश्मीरी पंडित की हत्या की जांच के लिए दक्षिण कश्मीर में मारे छापे

श्रीनगर.   जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में गुरुवार को दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे।
एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले संजय (40) की 26 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में एसआईए की तलाशी चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलवामा के एटीएम गार्ड की हत्या के मामले में ये तलाशी चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button