FEATURED
मेकाहरा अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात शव, फैली सनसनी

रायपुर. शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला. एक सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े. इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है.



