हज यात्रियों ने सीखे अराकान-ए-हज

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए आज जगदलपुर में हज यात्रियों का 01 दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया जिसमे जिला बस्तर एवं सुकमा के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन, हाजी अबुल हाशिम खान, सदर अंजुमन इस्मालिया कमेटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, कार्यक्रम की विशेष अतिथि जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में मत्स्य पालन बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने की। सभी ने हज यात्रियों को शुभकामना देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया, व यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। शिविर में हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री शमीम अख्तर सदस्य, राज्य हज कमेटी, श्री इमरान खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, उर्दू अकादमी के सदस्य सत्तार अली, मदरसा बोर्ड के सदस्य हाजी अनवर खान, उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज़ीशन क़ुरैशी, जावेद ख़ान, शेख अयाज़, मुजीब ख़ान, अक़ीब रज़ा, आसिफ़ रज़ा, इदृश रिज़वी, इमरान ख़ान, शेख साक़िब, अब्दुल क़ादिर,शेख आवेश, आसिफ़ ख़ान सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने किया।

Related Articles

Back to top button