रामकाज में विघ्न डालने का काम तो कांग्रेस का इतिहास रहा-रमन सिंह

रायपुर।प्रेदश की सियासत में जुबानी जंग तेज़ होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। रमन सिंह ने ट्वीट किया है कि रामकाज में विघ्न डालने का काम तो कांग्रेस का इतिहास रहा है। पहले पूछते थे प्रभु राम का अस्तित्व है क्या, फिर पूछने लगे मंदिर की तारीख कब बताओगे। अब राम मंदिर निर्माण होने लगा तो पूछते हैं चंदे का हिसाब कब दोगे। पूर्व सीएम ने दोहा लिखकर कांग्रेस पर फिर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि याद रखना सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही, राम सुकृपा बिलोकहिं।



