ईडी की छत्तीसगढ़ में दबिश जारी, कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह ED ने रायपुर कारोबारियों के घर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ईडी ने कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, शराब कारोबारी मनदीप चावला और बीड़ी कारोबारी दीयालाल मेघजी के ठिकानों पर छापा मारा।

 

सुबह 5 बजे से ED की टीम होरा के घर पहुंची और छानबीन शुरू की। ये कार्रवाई प्रदेश में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी ने होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर, मनदीप चावला के पंडरी और दीयालाल मेघजी के बैजनाथपारा में डीएम प्लाजा और डीएम वाटिका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की।

Related Articles

Back to top button