छत्तीसगढ़

मेडिकल कापलेक्स व्यापारीगण श्री राम लला मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा अवसर को भव्य श्री राम राष्ट्रोत्सव के रूप में मनाया

परिसर के इंच इंच इंक को भव्य एवं इको फ्रेंडली ढंग से सजाया गया

 

 

रायपुर ।मेडिकल कापलेक्स व्यापारीगण श्री राम लला प्राणप्रतिष्ठा अवसर को भव्य श्री राम राष्ट्रोत्सव के रूप में मनाया है इस अवसर में मेडिकल कंपलेक्स को संगठन ने इको फ्रेंडली ढंग से इंच- इंच सजाया है ।

 

इसके चलते कंपलेक्स राममय हो गया है । दवा व्यापारी संगठन के व्यापारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 25 पीढ़ियों के व 500 वर्षों के बाद श्री राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा जिसे हमने श्री राम राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर भव्य रैलियां निकाली गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उसकी तैयारी चल रही थी 14 जनवरी तक हमने कार्य को पूरा कर लिया और परिसर के हर जगह को इको फ्रेंडली ढंग से सजाया है उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 1000 कर्मचारी हैं जिनमें स्त्री और पुरुषों के लिए अलग-अलग कपड़े इस अवसर के लिए सिलवाए गए हैं इस हफ्ते को हम राम सप्ताह के रूप में मना रहे हैं और यह अद्भुत समय हैं और हमारा सौभाग्य की हम इस अवसर को इस तरह मना पा रहे है। उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा अवसर है कि इस हमने राष्ट्र उत्सव के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया है इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

Related Articles

Back to top button