छत्तीसगढ़ : 9 जून को रिलीज होगा वैदेही

रायपुर.  महिला प्रधान छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही 9 जून को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 7 अप्रैल को आने वाली थी, फिर आगे बढ़कर 23 जून हुई। मेकर्स मनीष मानिकपुरी और गंगासागर पंडा ने बताया, 2 जून को जवान आने वाली थी, अब वह 7 सितंबर तक खिसक गई इसलिए हमने 9 जून को आना तय किया।

बता दें कि जून में ही प्रणव झा की बीए फाइनल ईयर भी संभावित है। वहीं 30 जून को भारती वर्मा की जीरो बनही हीरो रिलीज होगी। इधर, 19 मई को अनुपम वर्मा निर्देशित खाटी मितान कृष्णा अनुज और 26 मई को पवन गुप्ता निर्देशित अतरंगी बड़े पर्दे पर आ रही है।

Related Articles

Back to top button