एक और आईएएस अफसर की भाजपा मे एंट्री – VRS ले कर ज्वॉइन की पार्टी

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी में सूबे के एक और आईएएस अफसर की इंट्री हुई है। रिटायरमेंट के बाद अफसर ने भाजपा की प्राथमिक सदस्य्ता ली है।साथ ही उन्होंने पार्टी की रीतिनीति को स्पष्ट और स्वच्छ बताया है। साथ ही राजनीती में आने के पीछे जनसेवा और राष्ट्रवाद के संरक्षण को अपना उद्देश्य बताया है।

रिटायर्ड आईएएस अफसर अरविंद शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्तिथि में पार्टी में शामिल हुए।सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। शर्मा को प्रधनमंत्री मोदी का करीबी बताया जाता है। इस लिहाज़ से पार्टी में उनका ओहदा भी जल्द ही तय हो जाएगा।शर्मा के प्रवेश के दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौज़ूद रहे।राजनीतिक हलकों में अरविंद की इंट्री के बाद इस बात की कानाफ़ूसी तेज़ हो गई है कि शर्मा विधान परिषद सदस्य बन सकतें है।

IAS officer ने योगी को दिया धन्यवाद

इधर भाजपा में प्रवेश के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। अरविंद ने कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे।आईएएस अफसर शर्मा ने अपनी नौकरी से वीआरएस लेने के बाद राजनीति में क़दम रखा। अरविंद कुमार मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं। शर्मा की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहे हैं।

Related Articles

Back to top button