महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष में होगा आनंद मेला

जगदलपुर –महाराष्ट्र दिवस 01 मई के अवसर पर जगदलपुर के मराठी समाज द्वारा इस दिन को जगदलपुर की जनता के साथ मनाने का निर्णय लिया है महाराष्ट्र मंडल की अध्यक्ष अलका श्रोत्रिय ने बताया कि 01 मई को स्थानीय लागू वाटिका में शाम 06:00 बजे से जनता के लिए आनंद मेला का आयोजन किया गया है इस मेले का उदघाटन शहर की प्रथम नागरिक महापौर सफ़ीरा साहू जी करेंगी। आनंद मेला प्रभारी आभा एवम अभय सामदेकर ने बताया कि इस मेले में शहर के सभी समाज के सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे हैं इस मेले में व्यंजन, खेल के साथ साथ उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल भी पंजीकृत हुए हैं। जहां व्यंजन में श्रीखण्ड, पुरणपोळी, मसालेभात, झुणका भाकर, दहीवडे आदि शामिल हैं। वहीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घर सजावट के सामान भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी। महाराष्ट्र मंडल की सचिव स्वरा चिंचोलकर ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस मेले का आनंद उठाएं।



