नानगुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

बच्चों के साथ पालकों की उपस्थिति में विधिवत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना बाद परीक्षा परिणाम को लेकर अनुशासन के साथ दिखा उत्साह
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। जगदलपुर अंतर्गत नानगुर ग्राम पंचायत स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी
माध्यम विद्यालय में शिक्षा सत्र 2022 -23 का वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह एवं उपस्थित पालकों के समक्ष 27 अप्रैल को की गई। परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने से पहले परम्परागत ढंग से सर्वप्रथम मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई ,उसके पश्चात संस्था के प्राचार्य प्राचार्य श्री विनोद सिंह भदोरिया के द्वारा बच्चों की पढ़ाई के विषय पर विस्तार से एवं प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला गया।संस्था के प्रमुख शिक्षक श्री संदीप मांझी द्वारा भी बच्चों को आशीष व शुभकामनाएं दी गई तथा उपस्थित पालकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने,समय मे होमवर्क करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी दी गई । पश्चात परीक्षा फल घोषित किया गया । इस दौरान पालकों के साथ बच्चों में जहाँ उत्साह दिखा वहीं अनुशासन भी देखते बन रहा था। इस अवसर पर संस्था के भीमेन्द्र सेठिया, कुमारी निकिता बिसेन, कुमारी शुभांगी झा ,श्रीमती दीपिका अग्रवाल, प्रियंका मिश्रा भूमिका गुप्ता ,निधि रावल जिलेश जोशी ,विक्की गुप्ता अजय मण्डावी, रवि कुमार, पोनि कुर्रे व नागरिकगण उपस्थित थे।



