पीला या सफेद, बालों पर अंडे के किस भाग को लगाने से मिलता है फायदा? जानिए

बालों को घना, मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि बालों के लिए अंडा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अंडे की मदद से बालों को प्रोटीन मिलता है जिससे कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। हालांकि, इसको लेकर भी लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर अंडे के किस भाग को लगाने से फायदा मिलेगा।ऐसे में यहां जानिए कि अंडे का कौन सा भाग बालों के लिए सही है।

अंडे का कौन सा भाग आपके बालों के लिए अच्छा है?

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि अंडे के कौन से हिस्से को बालों पर लगाया जाए। अगर आपके मन में भी ये सवाल रहता है तो यहां इसका जवाब जानिए। दरअसल, बालों के लिए अंडे का सफेद भाग और अंडे की जर्दी दोनों ही अच्छे होते हैं। अंडे की सफेदी में मजबूत और हेल्दी बालों के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम होता है। वहीं, अंडे की सफेदी का इस्तेमाल ऑयली बालों के लिए किया जा सकता है। वहीं अंडे की जर्दी रूखे बालों को पोषण देने और उन्हें चमकदार और झड़ने से रोकने के लिए बेहतर होती है। इन सभी फायदों को अपने बालों के लिए लेने के लिए आप पूरे अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंडे की जर्दी से बालों को कैसे धोएं

अगर आप अपने बालों को अंडे की जर्दी से धोना चाहती हैं, तो इसे एक कटोरे में फेंट लें। फिर अपने बालों को गर्म पानी से धोएं और अंडे की जर्दी को जड़ों से सिरों तक लगाएं। सिर की मालिश के साथ आगे बढ़ें, तो जर्दी थोड़ी झागदार हो जाएगी, फिर इसे कुछ मिनट के लिए अपने सिर पर लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button