शिवराज ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। उन्होंने सभी से साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button