छत्तीसगढ़ में आज में मिले 671 नये कोरोना मरीज,रायपुर में सबसे ज़्यादा 158 संक्रमित सामने आए

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 671 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 8 लोगों की मौत की खबर है। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार 791 है।
आज दुर्ग में 95, राजनांदगांव में 60, बालोद में 20, बेमेतरा में 14, कवर्धा में 5, रायपुर में 158, धमतरी में 14, बलौदाबाजार में 20, महासमुन्द में 26, गरियाबंद में 8, बिलासपुर में 61, रायगढ़ में 11, कोरबा में 11, जांजगीर चाम्पा में 41, मुंगेली में 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सरगुजा में 22, कोरिया में 18, सूरजपुर में 18, बलरामपुर में 13, जशपुर में 24, बस्तर में 8, कोंडागांव में 0, दंतेवाड़ा में 1, सुकमा में 3, कांकेर में 10, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 1 एवं अन्य राज्य से 2 मरीज मिले



