कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रायपुर पहुचते ही महापौर एजाज ढेबर वाहन को किया प्रणाम

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की वैक्सीन पहुंच गयी। कोरोना से बचाव की वैक्सीन पहुंचने पर हर ओर खुशी देखी गयी। कोरोना वेक्सीन की पहली खेप जैसे ही राजधानी रायपुर शहर में पहुंची तत्काल महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से कोरोना वेक्सीन की पहली खेप का प्रसन्नतापूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर श्री ढेबर ने कोरोना वैक्सीन के वाहन को दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से राजधानी रायपुर शहर, रायपुर जिला सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को कोरोना वेक्सीनेशन के माध्यम से शीघ्र कोरोना मुक्त बनाने एवं सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।



