असली अकाउंट्स से ब्लू टिक गायब, फेक अकाउंट्स ने खरीदा, मस्क ने…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter का मालिकाना हक खरीदने के बाद से ही नए CEO एलन मस्क इसमें ढेरों बदलाव कर रहे हैं। कुछ बदलावों का असर सीधे तौर पर यूजर्स पर पड़ा है और वे मस्क की आलोचना कर रहे हैं। इन्हीं में से एक फैसला लेगेसी ब्लू टिक हटाने का है और ढेरों सेलिब्रिटीज के अकाउंट पर दिख रहा ब्लू टिक हटा दिया गया है। मजे की बात यह है कि अब कोई भी पैसे देकर ब्लू टिक खरीद सकता है और उसका अकाउंट वेरिफाइ हो सकता है। मस्क पैरोडी अकाउंट्स और मीम पेजेस तक को वेरिफिकेशन दे रहे हैं, जो बात ट्विटर यूजर्स को परेशान कर सकती है।

ट्विटर पर आपके कितने भी फॉलोअर्स हों, आपने किसी भी नाम से अकाउंट बनाया है, अगर आप ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर रहे हैं तो फोन नंबर वेरिफाइ करने भर से आपको ब्लू टिक मिल जाएगा। इस सब्सक्रिप्शन प्लान का नुकसान यह हुआ है कि पैरोडी अकाउंट्स से लेकर ट्विटर ट्रोल्स तक सभी के पास अब ब्लू टिक मौजूद है। वहीं, 20 अप्रैल से उन पब्लिक फिगर्स और सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया गया है, जो ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button