पार्षद से मारपीट मामले में युवक पर कार्यवाही -युवक आदतन अपराधी निकला

रायपुर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी से हुई मारपीट में अब नया मोड़ आ गया है बताया जाता है कि पार्षद कामरान अंसारी के कार्यालय में तोड़फोड़ की नीयत से नशे में धुत युवक द्वारा गाली गलौज के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को नष्ट करने की नीयत से कार्यालय पहुंचा था जिसे बाद में पार्षद द्वारा मारपीट करते हुए एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे ज्ञात हुआ है कि युवक आदतन अपराधी एवं गैर क़ानूनी कार्यों में संलिप्त बताया मारपीट के संदर्भ में पार्षद कामरान अंसारी ने बताया कि सामाजिक व्यवस्था संभालने के उद्देश्य से उस व्यक्ति पर हाथापाई की गई पार्षद ने बताया कि जब कार्यालय में उसके द्वारा तोड़फोड़ और शांति भंग की जा रही थी तभी पुलिस को सूचना दे दी गई थी
ज्ञातव्य हो कि पार्षद और निगरानी बदमाश से हुई मारपीट को लेकर पूर्व भाजपा विधायक श्रीचंद सुंदरानी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने तथा पूर्व मंत्री राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम द्वारा ट्वीट कर आदिवासी समाज पर अत्याचार करने की बात लिखी थी जबकि युवक द्वारा पूर्व से ही अनैतिक कर्म से संलग्न बताया जा रहा है फिलहाल सिविल लाइन थाने में दोनों पक्षों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है तथा युवक के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की जानकारी मिल रही है

Related Articles

Back to top button