अतीक-अशरफ की हत्या पर ओवैसी बोले- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही सरकार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार कानून के तहत नहीं बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष के लोग सवाल उठा रहे है। इसी कड़ी में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार कानून के तहत नहीं बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है। इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई की पर भी सवाल उठाए है।
‘गोली से ही इंसाफ होगा, तो अदालतों को बंद कर दो’
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निजामाबाद में कहा कि क्या जुनैद और नसीर को जिसने मारा भाजपा उसका भी एनकाउंटर करवाएगी। नहीं करवाएगी क्योंकि वे मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हैं। ओवैसी ने कार्रवाई को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ये एनकाउंटर नहीं कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर तुम फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ करेंगे तो फिर अदालतों को बंद कर दो।



