पंप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड़ स्थित बॉबी बोरवेल पंप की दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान के पीछे गोदाम में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया
: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड़ स्थित बॉबी बोरवेल पंप की दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान के पीछे गोदाम में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा पंप का सारा सामान सहित गोदाम जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार चिंटू छाबड़ा को दी। लेकिन रात व दुकान बंद रहने और और गोदाम में प्लास्टिक का पाइप का सामान होने के कारण देखते देखते आग बेकाबू हो गई।
आसपास के लोगों ने पूरी कोशिश कर आग पर काबू पाने के लिए जहां तहां से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत खरोरा में दमकल की व्यवस्था नहीं है। अडानी ग्रुप रायखेड़ा से अग्निश्मन का वाहन पहुंचते तक आग बेकाबू हो चुकी थी और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।



