छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनी सायरा खान

रायपुर /अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की है प्रदेश अध्यक्ष एव राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताओं की अनुशंसा पर सायरा खान को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की महासचिव बनाया गया है
इस अवसर पर सायरा खान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेट्टा डिसूजा प्रदेश अध्यक्ष एव राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना एवं संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।



