शहर में सीएचओटू कैफे सील,कैफे की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित

इंदौर, साकेत नगर में अवैध रूप से बने कैसे पर नगर निगम की रिमूवल टीम ने दोपहर 12 बजे कार्रवाई की। निगम को इस कैसे में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इस पर मौके पर एक्साइज विभाग की टीम भी पहुंची।
निगम उपायुक्त लता अग्रवाल के मुताबिक यह कैफे रहवासी क्षेत्र में आवासीय जमीन पर बना हुआ था। जमीन मालिक अनवर खान है। निगम के अनुसार यह कैफे जीतू सोनी के बेटे विक्की सोनी का है। आसपास के लोगों ने बताया कि कोई सोनी यहां पर कैफे संचालित कर रहा था। कैफे में लकड़ी का निर्माण हुआ था कुछ पार्टीशन कर काउंटर बनाए गए थे। निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी से कैफे के अवैध निर्माण को तोड़ा। जानकारी के मुताबिक रहवासियों ने शिकायत की थी कि इस कैफे में अवैध गतिविधियां संचालित की जाती हैं। कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में पुलिस बल भी यहां पर मौजूद था।



