क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने के नाम पर ठगी…

जांजगीर चांपा। क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर ठगों ने 21 लोगों से करीब 40 लाख रूपए की ठगी की है। आरोपी तेजस्वी प्रसाद साहू एवं किशनलाल रात्रे को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
प्रार्थी भक्तराम मेहेर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेजस्वी प्रसाद साहू, श्यामसुंदर जगत, किशन राजे, महेश कश्यप के द्वारा Troy Invester Application (क्रिप्टो करेंसी) में पैसा लगाने पर बहुत अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर प्रार्थी से 3 लाख 20 हजार रूपये लिए गए। इसके साथ ही ध्रुव प्रसाद मेहर से3 लाख 20 हजार रुपये, संजय कसेर से 3 लाख 20 हजार रुपये, खेमचंद यादव से 3 लाख 20 हजार रुपये, हेमचंद देवागन से 3 लाख 20 हजार रुपये, शिव देवांगन से 348000/रुपये, अमरनाथ देवांगन से 3 लाख 20 हजार रुपये, खेमचरण देवागन से 3 लाख 20 हजार रुपये, अमित कसारी से 3 लाख 20 हजार रुपये, नारायण साहु से 3 लाख 20 हजार रुपये, सुजाता मेहर से 3 लाख 20 हजार रुपये, अभिषेक देवागन से 100000/रुपये, मो० अख्तर अंसारी से 100000/रुपये, नागेंद्र मढ़ाई से 51000 रुपये, संगीता कसेर से 50000/रुपये, टुकुना मेहर से 22000/रुपये, गांधी देवागन से 21000/ रूपये हेमकुमार देवांगन से 20000/रुपये, रूख्सार फातिमा से 12800 रूपये, शशांक कसेर से 11000/- रूपये, नीलाम्बर देवांगन से 5000/रुपये कुल 39,40,800 की ठगी की गई है।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रकरण में शामिल आरोपी तेजस्वी साहू और किशन रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



