FEATURED

छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना

 

 

रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही हत्या, चाकूबाजी, लूट, बलात्कार, गोलीबारी की घटना को भाजपा सरकार की नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांत था भाजपा सरकार में यहाँ जंगलराज कायम हो गया है। गुंडा, मवाली, नशेड़ी खुलेआम अपराध कर रहे है। कानून नाम की चीज नहीं है, यूपी बिहार की तरह बाहुबली माफिया राज कायम हो गया। यूपी बिहार की तर्ज पर हत्या कर थाना के समीप लाशे कार से फेंकी जा रही है। ये बेहद डरावनी है। रोज बलात्कार, चोरी, डकैती, अपहरण, गोलीबारी हो रही है। आम नागरिक घर बाहर असुरक्षित महसूस कर रहे है। बेटियां स्कूल कॉलेज जाने से डर रही है। आमजन घर से बाहर निकलने में डर रहे है। नशीले वस्तुओं की अवैध बिक्री थाना एवं प्रमुख चौराहों के बगल में हो रही है। सरकार का नियंत्रण अपराधियों में नहीं है। प्रशासन मूकदर्शक बनी बैठी है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर में जिस प्रकार से हत्या, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी, डकैती, अपहरण की घटना हो रही है, समझ सकते हैं कि प्रदेश में दूरस्थ अंचलों में क्या हालात होंगे? राजधानी में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं, उसके बाद यहां कानून व्यवस्था अपराधियों को नियंत्रित नहीं कर पा रही, तो प्रदेश के बाकी जिला तो भगवान भरोसा है। रायपुर के डीडी नगर में संदूक में लाश मिला, कबीर नगर में हत्या कर कार से लाश फेंकी गई, जशपुर में मां और उसके दो बच्चे को मार कर रेत में गड़ा दिया गया, रायपुर में ही मां बेटे की हत्या, सूरजपुर में बंदूक की नोक पर शिक्षिका के गले से चैन खींच लिया गया। सक्ति में कुल्हाड़ी से खुले आम युवक पर हमला किया गया। राजनांदगांव में रेत तस्करों ने गोलीबारी की, धमतरी में चाकू बाजी की घटना हुई। सरगुजा में पुलिस के आरक्षक को रेत तस्करों ने वाहन से कुचल दिया, गरियाबंद में रेत तस्करों ने पत्रकारों पर प्राणघातक हमला किया। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है, कानून सुस्त है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। माननीय न्यायालय की कानून व्यवस्था पर सख्त टिप्पणी के बाद भी गृहमंत्री की जिम्मेदारी विजय शर्मा निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा सरकार के 17 महीने में ही प्रदेश की जनता भयभीत हो गई है हर 3 घंटे में एक महिला से बलात्कार हो रहा है। 8 से 9 दुष्कर्म की घटनायें रोज घट रही है और प्रदेश में प्रतिदिन हत्या की घटनाएं हो रही है सरकार के जिम्मेदार हाथ में हाथ धर कर बैठे हैं।

 

Related Articles

Back to top button