कोविड संक्रमित सक्रिय मामले 32 हजार से पार

नयी दिल्ली .  देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही सक्रिय मामलों कुल संख्या 32 हजार से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5357 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 32814 हो गयी है और दैनिक संक्रमण दर 3.39 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3726 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। इसी अवधि में 157894 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 659 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button