मुक्ति मोर्चा के युवा नेता भरत एवं रोशन ने मानवता के प्रति दिखाया सवेदनशीलता ,उपचार के लिए जरूरतमंद बच्चे को माँ के साथ पहुँचाया महारानी अस्पताल

BY-Naveen shrivastava
जगदलपुर । बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक भरत कश्यप एवं रोशन सचदेव ने इलाज के लिए बच्चे के साथ सड़क में रोती उसकी मां की मदद कर जहां इंसानियत के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रकट किया है वहीं दोनों युवा नेता भरत एवं रोशन के इस काम की सराहना भी हो रही है।
विदित हो कि बस्तर में युवा नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में बुनियादी समस्याओं के साथ रोजगार, स्वास्थ्य और विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय मोर्चा के जिला संयोजक भरत और रोशन सचदेव ने जब दरभा मार्ग पर जाते एक मां को उसके बच्चे के साथ गोद में पकड़ कर इलाज के लिए रोते पाया। यह देख दोनों ने तत्काल ही संवेदनशीलता के साथ इंसानियत का परिचय देते हुए उपचार हेतु बच्चे और उसकी मां को अपनी कार में बैठा कर महारानी हॉस्पिटल तक पहुचाया और बच्चें का उपचार भी करवाया।



