Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की पकड़ी गई चोरी, एक्टर्स ने किया रिएक्ट …

साउथ की फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर से सुखियों में आ गए हैं. ये पहली दफा नहीं है की दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है, बल्कि दावा यह भी किया गया की दोनों ने Rashmika का बर्थ डे साथ मनाया है. सोशल मीडिया में उड़ते इस सगूफे पर Rashmika ने रिएक्ट कर इसे और भी हवा दे दी.
यह बात तब सामने आई जब अपने बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस ने 5 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स बोलती हुई नजर आ रही थीं.
हालांकि, एक मीडिया पोर्टल ने वीडियो से एक स्क्रीनशॉट्स लिया और इसके साथ विजय देवरकोंडा की उस फोटो को जोड़ा, जिसका बैकग्राउंड Rashmika Mandanna के वीडियो के बैकग्राउंड जैसा था और दावा किया कि एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे विजय के साथ मनाया है. सोशल मीडिया में यह फोटो और खबर को चलता देख Rashmika ने एक्ट्रेस ने रिपोर्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “अय्यो.. ज्यादा मत सोचो बाबू…
इंटरव्यू में खुल कर कही थी बातें
यह पहली बार नहीं है, जब Rashmika Mandanna ने एक्टर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर इस तरह प्रतिक्रिया दी है. अपने एक पुराने इंटरव्यू में Rashmika ने कहा था, विजय और मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही एक साथ बहुत काम किया है. जब हम नहीं जानते कि इंडस्ट्री कैसी है और अचानक आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करते हैं, तो आप दोस्त बन जाते हैं. हमारे बहुत सारे कॉमन फ्रेंड्स हैं. जब पूरी दुनिया ‘रश्मिका और विजय’ कहकर बात करती है, तो यह बहुत प्यारा लगता है.



