कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

नयी दिल्ली.  कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन किया है।
उम्मीदवारों की सूची में एमवाई पाटिल, महंतेश कडाडी, संतोष एस लाड, श्रीनिवास एनटी और एनवाई गोपालकृष्ण शामिल हैं।
पिछले हफ्ते पार्टी ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कुल 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे। परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button