रविशंकर शुक्ल वार्ड में विधायक कुलदीप जुनेजा और आकाश तिवारी ने भ्रमणकर देखी टीकाकरण व्यवस्था

रायपुर। रविशंकर शुक्ल वार्ड नंबर 35 में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे। इस दौरान वार्ड पार्षद आकाश तिवारी ने वार्ड में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाने पर विधायक का आभार जताया। विधायक कुलदीप जुनेजा ने वार्ड वासियों से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने की विनम्र अपील की । इस समय घबराने की बजाय डट कर लड़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी व वैक्सीन जरुरी को अपने जीवन में ढाल लें। ऐसा भी नहीं है कि वैक्सीन करवाने के बाद हमने यह सब भूल जाना है। मास्क और डिस्टेंस तब तक बनाए रखनी है जब तक वायरस खत्म नहीं हो जाता।

Related Articles

Back to top button