नगर की दीपाली दण्डवानी पी एच डी की उपाधि से सम्मानित

 

 

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। शहर के बालाजी वार्ड निवासी दीपाली दण्डवानी ने रायपुर के मैट्स विश्वविद्यालय से प्रबंधन विषय मे पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया है। डॉक्टर दीपाली दण्डवानी के शोध का विषय ए स्टडी ऑफ कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रैक्टिस ऑन सलेक्टेट आयरन एन्ड स्टील इंडस्ट्रीज इन छत्तीसगढ़ है, मैट्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टर हेमन्त कुमार के निर्देशन में शोध का कार्य पूर्ण हुआ। डॉक्टर दीपाली ने इस उपलब्धि का श्रेय ईस्वर और अपने पिता कैलाश चन्द्र दण्डवानी माता रजनी दण्डवानी के आशीर्वाद एवम प्रोत्साहन को दिया ।

Related Articles

Back to top button