3 दिन में 42% चढ़ गए ब्राइटकॉम के शेयर, दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने खरीदे हैं 2.5 करोड़ शेयर

नई दिल्ली. ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) के शेयर बुधवार को 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 17.71 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 दिन में ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में करीब 43 पर्सेंट का उछाल आया है। ब्राइटकॉम ग्रुप में दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने भी बड़ा दांव लगाया है। ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी ने पिछले 2 साल में 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।
12 रुपये से 17 के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर 31 मार्च 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 12.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 अप्रैल 2023 को बीएसई में 17.71 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन में करीब 43 पर्सेंट का उछाल आया है। ब्राइटकॉम ग्रुप में दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने बड़ा दांव लगाया है। दिसंबर 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, शंकर शर्मा की कंपनी में 1.24 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शंकर शर्मा के पास ब्राइटकॉम ग्रुप के 2.5 करोड़ शेयर हैं, जिनकी मौजूदा वैल्यू 44.1 करोड़ रुपये है।
3 साल में ही 1 लाख रुपये के बन गए 22 लाख से ज्यादा
ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) के शेयर 3 अप्रैल 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1.63 रुपये के स्तर पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल पहले ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 61350 शेयर मिलते। ब्राइटकॉम ग्रुप ने अगस्त 2021 में 1:4 के रेशियो में और मार्च 2022 में 2:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। बोनस शेयर मिलने के बाद कुल शेयरों की संख्या 127811 होती। कंपनी के शेयर 5 अप्रैल 2023 को 17.71 रुपये के लेवल पर हैं। ऐसे में मौजूदा समय में इन शेयरों की कुल वैल्यू 22.63 लाख रुपये होती।



