पोस्टपोन हो गई Pushpa 2! शूट हुए सारे पार्ट्स को Delete करना चाहते हैं डायरेक्टर, जानिए क्यों …

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका की आने वाली फिल्म Pushpa 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म से जुड़ी हुई बड़ी अपडेट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. फिल्म की शूटिंग काफी हद तक आगे बढ़ चुकी थी, लेकिन अचानक से मेकर्स ने एक बड़ा डिसीजन ले लिया और इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है. यही कारण है कि दर्शकों को फिल्म का लंबे समय तक इंतजार करना भी पड़ सकता है. हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Pushpa 2 की शूटिंग रोकने की खबर के सोशल मीडिया में आते ही फैंस काफी उदास हो गए हैं. बताया जा रहा है की फिल्म Pushpa 2 को पोस्टपोन भी किया जा सकता है, जिसकी वजह खुद डायरेक्टर सुकुमार हैं. अब तक जो कुछ भी शूट हुआ है, फिल्ममेकर उसके रिजल्ट से खुश नहीं हैं. Vizag में महीनों के लंबे शेड्यूल के बाद शूटिंग रोक दी गई थी, जो अब तक शुरू नहीं हुई है और इस पर कोई अपडेट भी सामने नहीं आया है.

खबरों की माने तो डायरेक्टर फिल्म की शूटिंग से संतुष्ट नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने शूटिंग रोक दी है और ब्रेक ले लिया है. यह ब्रेक इतना लंबा होगा और शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी इस पर अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है.

खबर यह भी थी 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है, लेकिन अब शूटिंग रुकने के साथ-साथ टीजर रिलीज होने को लेकर भी कई बातें सामने आ रही है यह भी कहा जा रहा है कि टीजर की रिलीजिंग में भी अब वक्त लग सकता है. इतना ही नहीं सुकुमार एक बार फिर से कंटेंट को शूट करने पर ध्यान देना चाहते हैं और अब तक जो कुछ भी शूट किया है, उसे डिलीट करना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button