इक्वाडोर में भूस्खलन में सत्रह लोगों की मौत, 37 घायल

क्विटो,  मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन में कम से कम सत्रह लोगों की मौत हो गयी और 37 अन्य घायल हो गये।
जोखिम प्रबंधन के राष्ट्रीय सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस एजेन्सी ने बताया कि
रविवार को चिम्बोराजो प्रांत के अलौसी शहर में भारी भूस्खलन हुआ था।
एजेंसी ने कहा कि भूस्खलन से कुल पांच सौ स्थानीय निवासियों के प्रभावित होने के साथ ही 72 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदा ने 57 घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

Related Articles

Back to top button