युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस..



नगरनार प्लांट के निजीकरण के विरोध युवा कांग्रेस का हल्ला बोल पदयात्रा..
मारकेल से लेकर नगरनार तक पदयात्रा कर किया विरोध प्रदर्शन..
जगदलपुर/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन’राष्ट्रीय बेरोजगारी’ दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ हुसैन व सहप्रभारी कमलेश कारम के मार्गदर्शन में आज युवा कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम”राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस”के तहत मोदी सरकार द्वारा देश में व्यात ऐतिहासिक बेरोजगारी व नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में मारकेल से लेकर नगरनार तक हल्ला बोल पदयात्रा का आयोजन कर युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए बताया कि हर साल 2करोड़ योग्यतानुसार रोजगार देने की बात करने वाले मोदी की कारगुजारियों के चलते देश के करोड़ो युवा अपनी नौकरीयों से हाथ धो चुके हैं, बेरोजगारी इतनी भीषण हो चुकी है कि जीडीपी में 20 फीसदी के उछाल के बाद भी सिर्फ अगस्त माह में ही 16 लाख युवाओं की नौकरी जा चुकी है,ऐसी विकट परिस्थितियों के बाद अब मोदी सरकार निजीकरण की ओर बढ़ चुकी है जो रोजगार के अवसर और कम करेगा।भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में देश के युवा साथी ऐसे युवा विरोधी नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो रहे हैं, आज युवा कांग्रेस के आव्हान पर देशभर में युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को”राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस”के रूप में मना रहे हैं और लोकतंत्र में इस युवा विरोधी तानाशाह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं।
मारकेल से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचन्द जैन, चंदन यादव, राजमन वेन्जाम, महापौर सरिफा साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, प्रदेश उपाध्यक्ष चाकेश्वर गढ़पाले, महासचिव अशरफ हुसैन, दुर्गेश रॉय, सुशील मौर्य, सूरज कश्यप , कमलेश कारम, सतीश बारी, जावेद खान,इस दौरान बस्तर संभाग से जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी, विशाल शर्मा, अमित भद्र, विमल सलाम, पंकज वाधवानी, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक अनुराग महतो,लक्ष्मण मंडावी, एजाज कुरैशी, संजीव नेताम समेत सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



