मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का डी पुरंदेश्वरी के 09 हजार करोड़ के बयान पर पलटवार

मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल का डी पुरंदेश्वरी पर 9 हजार करोड़ के बयान पर पलटवार, बोले- ‘किसने दिया और कहां दिया बता दें’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- ‘मेरा तो सवाल उनसे यही है कि वे दिल से कांग्रेसी है या भाजपाई है इसका हिसाब पहले दें।’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के 9000 करोड़ के हिसाब-किताब वाले बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला किया है उन्होंने कहा है कि- किसने दिया और कहां दिया, किसे दिया पहले तो यही बता दें..? वे डॉ. रमन सिंह के पढ़ाए पाठ ना बोलें, मेरा तो सवाल उनसे यही है कि वे दिल से कांग्रेसी है या भाजपाई है इसका हिसाब पहले दें ? डी पुरंदेश्वरी कांग्रेस में पुरानी सांसद रही हैं। आगे उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ मे किसानों से 1868 रुपए समर्थन मूल्य राज्य सरकार धान खरीदी कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ में किसानों ने डॉ रमन सिंह को निपटाया है, इस बात की उन्हें जबरदस्त पीड़ा है। बता दें रविवार शाम को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के सह संगठन प्रभारी नीतिन नबीन भी शामिल हुए। बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार को 9 हजार करोड़ मिले थे, हाल ही में, उसका क्या किया गया। यह हिसाब राज्य सरकार किसानों को, छत्तीसगढ़ के लोगों को दे। राज्य सरकार के रवैये से किसान परेशान हैं। इसलिए कई धान खरीदी केंद्रों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button