बजट सत्र के दौरान पार्षद कामरान अंसारी ने वार्ड की समस्याओं को सामने रख निराकरण की मांग की

रायपुर। बजट सत्र के दौरान पार्षद कामरान अंसारी द्वारा प्रश्नकाल पश्चात, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आवश्यक कार्यों को सामने रखा गया जिसमें राजा तालाब सौंदर्यकरण एवं सफाई की समस्या,अरमान नाले की समस्या, आनंद नगर गार्डन सौंदर्यीकरण एवं वार्ड के लोगो को घर आबंटन जैसी समस्या रहा।
श्री कामरान ने सदन में सभापति के समक्ष रखकर उक्त समस्याओं पर निराकरण की मांग गई । जिस पर महापौर एजाज ढेबर जी निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी जी एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे जी द्वारा आश्वस्त किया गया कि इन सारे कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाएगा ।



