संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले हुई विपक्षी दलों की बैठक

नयी दिल्ली . संसद में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर मंगलवार को यहाँ विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई जिसमें संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों की भूमिका पर विचार किया गया।
विपक्षी दलों के नेताओं की यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में उनके संसद भवन स्थित चेंबर में हुई, जिसमें संसद में सरकार के रुख और उसका जवाब देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस के अलावा, द्रमुक, जनता दल-यू, शिवसेना, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।



