चैत्र नवरात्र का पर्व और रमजान कल से शुरु

आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्र 22 मार्च बुधवार से शुरू होगा। इसी के साथ नव संवत्सर 2080 की शुरुआत होगी। यही नहीं मुस्लिम के रमजान भी 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। अगर 22 मार्च को चांद दिख गया तो 23 मार्च से रमजान शुरू हो जाएंगे। रमजान के पाक महीने में खुदा की ईबादत की जाती है। सुबह सेहरी और शाम के इफ्तार किया जाता है। अगर 23 को चांद दिखता है, तो 24 से रमजान शुरू होंगे, वहीं नवरात्रि में नौ दिनों में मां विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।
इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने के कारण नौ दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष भी शुरू हो रहा है। इस बार नल नामक नव संवत्सर शुरू होगा। 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, 27 को सर्वार्थ अमृत सिद्धि, 28 को द्विपुष्कर योग और 30 को सर्वार्थ सिद्धि योग नवरात्र को और भी अधिक शुभ बना रहे हैं।



