भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ सरकार से 9 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा

रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार से केन्द्र से मिले 9 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली जाने से पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसका हिसाब बताएं। साथ ही प्रति एकड़ 25 क्विटंल धान की खरीदी की मांग प्रदेश भाजपा प्रभारी ने राज्य सरकार से की है। डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है कि बारदाने की जिम्मेदारी पूरी तरह राज्य सरकार की है। सरकार धान खरीदी में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान खरीदी केंद्र पर प्रति बोरा 8 से 10 किलो वजन कम किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। 28 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का आॅर्डर दिया था, लेकिन अब तक सरकार इसकी आपूर्ति नहीं कर पाई।

Related Articles

Back to top button