दो IAS और एक PCS अधिकारी का तबादला, जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

यूपी सरकार ने दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी गौरव कुमार को प्रयागराज का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
बता दें कि पिछले दिनों सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सीडीओ प्रयागराज बनाए गए अक्षत वर्मा का तबादला रद्द कर दिया गया है. अक्षत वर्मा सीतापुर के सीडीओ बने रहेंगे. पीसीएस अधिकारी और बिजनौर के एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व हापुड़ के पद पर भेजा गया है.



