FEATURED
मनाई गई लोहंडीगुड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न अटल की पुण्यतिथि
विधायक विनायक गोयल एवं पार्टी पदाधिकारी ने छायाचित्र पर किया पुष्पांजलि अर्पित


लोहण्डीगुड़ा, भारत सत्ता,नवीन श्रीवास्तव ।स्थानीय लोहंडीगुड़ा स्थित अटल चौंक में आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर स्व . अटल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चित्रकोट विधायक विनायक गोयल जी द्वारा स्मरण किया गया एवं लोहण्डीगुड़ा भाजपा पदाधिकारियों के साथ छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री गोयल ने कहा कि – अद्भुत और सर्वांगीण व्यक्तित्व के धनी पहाड़ जैसे मजबूत इरादों के साथ जिनके हृदय कविताओं से झंकृत होता था उन्हें लेकर शब्दों से कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे देश राष्ट्र के साथ हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे।



