ममता के समर्थन में बंगाल पहुंचीं जया बच्चन,बोलीं- ममता का सिर फूटा, पैर टूटा संकल्प नहीं टूटा

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को समर्थन देने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच गई हैं। जया बच्चन ने बताया कि उनके नेता अखिलेश यादव ने उन्हें टीएमसी को सपोर्ट करने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा है। कोलकाता में एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान जया बच्चन ने कहा, “मेरी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुझे टीएमसी को अपना समर्थन देने के लिए यहां आने को कहा है। ममता जी के लिए मेरे मन में अत्यंत प्रेम और सम्मान है, वह तमाम अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाली एक अकेली महिला हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने ममता पर हुए हमले की ओर इशारा करते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि ममता का सिर फूटा, पैर टूटा लेकिन वे उनके दिल, दिमाग और बंगाल को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बना देने के उनके दृढ़ संकल्प को को तोड़ने में सफल नहीं हो पाए।

इस बीच राज्य में जया बच्चन की एंट्री पर भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र है, सबको अधिकार है। उत्तर प्रदेश से वे आती हैं जहां का मैं चुनाव प्रभारी था, वहां तो उनके(जया बच्चन) दर्शन नहीं हुए। उनका भी स्वागत है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। पैर में चोट होने के बावजूद ममता व्हीलचेयर पर रोड शो और रैलियां कर रही हैं। सोमवार को हुगली में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह एक पैर से बंगाल जीतेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने भविष्य में खुद के प्रधानमंत्री बनने का भी इरादा भी जाहिर किया। ममता ने हुगली में रैली के दौरान कहा, “मैं अपने एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी।” 

आपको बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के चल रहे हैं। यहां कुल आठ चरणों में विधानसभा के चुनाव होने थे, जिनमें बीते 27 मार्च और 1 अप्रैल को दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब कुल 6 चरणों के चुनाव बाकी है।

इनमें तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को, चौथे चरण का 10 अप्रैल को,  पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 22 अप्रैल को, सातवें चरण का 26 अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके बाद 2 मई को मतदान की गिनती होनी है।

Related Articles

Back to top button