RRR वाले स्टार को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

लॉस एंजिल्स में हुई 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीतने के बाद राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ का नाम सुनकर राम चरण मुस्कुराते हुए द्विवेदी से मिले। इस मुलाकात में प्रदेश में फिल्मांे की शूटिंग को लेकर चर्चा हुई। राम चरण को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया।

आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार राम चरण ने गौरव द्विवेदी को बताया कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत की मौजूदगी से वो बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से एक्टर को भेजी शुभकामनाएं भी गौरव द्विवेदी ने दी। राम चरण ने छत्तीसगढ़ से मिले इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

राम चरण को गौरव द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ के लोकेशंस और यहां मौजूद फिल्म नीति के बारे में भी जानकारी दी। राम चरण ने कहा कि वह जल्द ही अपनी टीम से छत्तीसगढ़ आने को लेकर चर्चा करेंगे और मौका मिलने पर जरूर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस मुलाकात के दौरान गौरव द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ में खासतौर पर तैयार किए गए एलोवेरा जूस, इमली कैंडी, रागी कुकीज के गिफ्ट हैंपर राम चरण को भेंट किए।

छत्तीसगढ़ के जंगलों और स्थानीय फसलों से तैयार इन व्यंजनों को देखकर राम चरण काफी प्रभावित हुए। इस काम को सराहा। प्रदेश के कौशल्या मंदिर, राम वन पथ गमन और दक्षिण छत्तीसगढ़ में साउथ सिनेमा के प्रति रुझान के बारे में भी एक्टर को बताया गया। ये देखकर एक्टर ने कहा अमेजिंग।

Related Articles

Back to top button