मुक्तिमोर्चा व जोगी पार्टी युवा भरत कश्यप के नेतृत्व में “बास्तानार ब्लाक” के ग्राम बिरगाली में जनचौपाल 

 

सड़क एवं शुद्ध पेयजल की मांग,झरिया पानी पीने में मजबूर-मंगीराम बेंजाम

 

जगदलपुर/बास्तानार:-चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लगातार जनता का समस्या सुनने कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” एवं मुक्तिमोर्चा के युवा नेता भरत कश्यप एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं! गांव-गाँव चौपाल लगाकर गाँव की समस्या को लेकर जिम्मेदारों से सवाल जल्द किया जायेगा ,समस्त बस्तर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के बिना बस्तर में विकास संभव नहीं मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस लगातार ना केवल शहर बल्कि बस्तर के अलग-अलग हिस्सों में व्याप्त समस्या को लेकर संवेदनशील है।हम ना केवल मुद्दे को निदान के लिए सामने ला रहे हैं बल्कि इसके इसे पूरा करने जनहित में संघर्षरत भी हैं इसी कड़ी में आज बास्तानार ब्लॉक के ग्राम बिरगाली पुजारीपार में हुई बैठक, ग्रामीण नाला, झरना पानी पीने में मजबूर, सड़क की सुविधाएं नही, ब्लॉक में बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य, जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह लचरता हैं, सभी ब्लाकों से विकास के क्षेत्र में बास्तानार ब्लॉक अति पिछड़ा हैं। जब क्षेत्र के स्थानीय उदासीन जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक आम जनता की बात ना पहुंचे तो विकल्प भी कहां रह जाता है? जोगी पार्टी के युवा नेता भरत कश्यप ने कहा कि प्रशासन के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी नींद से जागे और व्याप्त बुनियादी समस्याओं के साथ बस्तर के समस्याओं का निराकरण करें। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों विधायक, सांसद झूठी भाषणों मे व्यस्त! इस दौरान मंगीराम बेंजाम,मोहन पोयाम,बोमड़ा राम, रामलू,मनर,वामन,शिवराम, सत्रु मण्डवी सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button