इस शेयर ने मचाई धूम, निवेशकों को बना दिया करोड़पति

शेयर बाजार में कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. इन शेयरों में निवेश करने वाले अमीर हो गए हैं. निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है. ऐसा ही एक शेयर टाटा ग्रुप का भी है. रतन टाटा की टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.

इस शेयर ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 820.31 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. हालांकि अभी शेयर में गिरावट है. यह शेयर जो एक साल पहले 210 रुपए था, वह अब घटकर 59 रुपए हो गया है. हालांकि निवेशकों को उम्मीद है कि शेयर में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है. आज भी इस शेयर में गिरावट है और यह 58.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

28 फरवरी 2023 को शेयर की कीमत 52.55 रुपए थी. यह इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 11,891 करोड़ रुपए है. पिछले 14 महीनों में स्टॉक लगभग 80 प्रतिशत गिर गया है. टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर ने पिछले दो साल में करीब 303 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में निवेशकों को 50 फीसदी रिटर्न मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च 2023 को बीएसई ने कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा था.

Related Articles

Back to top button