रायपुर के डॉ. उत्कर्ष को मिलेगा बेस्ट डॉक्टर का अवार्ड,18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित

रायपुर. ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च समिट (All India Homeopathic Research Summit) 18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा. इस आयोजन में रायपुर के जाने माने डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा.

इस समिट के मुख्य अतिथि आरएसएस संघ संचालक मोहन भागवत होंगे. समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी.

बता दें कि बर्नेट होम्योपैथी द्वारा इस समागम का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देश भर से हजारों जानेमाने होम्योपैथिक डॉक्टर भी इस समागम में हिस्सा लेंगे.

बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड भारत की एक प्रमुख होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी है, जो जेनेरिक, एकल उपचार (सिंगल रेमेडीज), जैव-रसायन, संयोजन (बायो -केमिक/कॉम्बिनेशंस) और विशिष्टताओं के साथ विश्व स्तरीय होम्योपैथिक उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करती है.

Related Articles

Back to top button