शिवराज आज बुरहानपुर में विकासकार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिन में बुरहानपुर में विकासकार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान बुरहानपुर में 76 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 330 करोड़ की राशि वितरण, पूर्व सांसद स्व.श्री नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा अनावरण समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button