महिला दिवस पर अपराजिता सम्मान आयोजित

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हर साल की तरह इस बार भी अपराजिता सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित महिलाओ को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
वैदेही मुस्कान वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह 2023 में इस बार वन्दना गोपाल शर्मा, श्रध्दा दानी, रुचि वर्मा, उमा स्वामी, वनिता अठवाल, वर्षा शर्मा, सुवर्णा त्रिवेदी, श्रीति हलधर, प्रतिभा शर्मा, मांडवी सिंग एवं अनिता दुबे को अपराजिता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, समाज सेविका व मॉडल वनिता सोनकर व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत कौर अतिथि थे।
आयोजन प्रमुख पायल नागरानी ने बताया कि महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभाती है। घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ कार्य क्षेत्र में स्वयं को साबित करना चुनौतीपूर्ण होता है अपराजिता सम्मान के द्वारा हम उनके कार्यो को सम्मानित करते है जिनसे उनकी पहचान बनती है जो अन्य महिलाओं के लिए आदर्श बनता है। 8 मार्च को रंग पर्व होने की वजह से इस बार कार्यक्रम 12 मार्च को आयोजित किया गया ।

Related Articles

Back to top button