नंबर 1 का ताज नहीं छीन पा रही दिल्ली कैपिटल्स, जानें WPL प्वाइंट्स टेबल का हाल

Spread the love

नई दिल्लीSun, 12 Mar 2023 06:47 AM

ऐप पर पढ़ें

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मुकाबला शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच नवी मुंबई की डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। इस मैच में मरिजैन कैप और शेफाली वर्मा के धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर दिल्ली की टीम 10 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही। हालांकि इस धमाकेदार जीत के बावजूद टीम डब्ल्यूपीएल प्वाइंट्स टेबल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस से नंबर 1 का ताज नहीं छीन पाई। दिल्ली कैपिटल्स के 4 मैच के बाद 6 अंक हो गए हैं, जबकि मुंबई के भी 3 मैच के बाद इतने ही अंक है मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से एमआई की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर बरकरार है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स दूसरे पायदान पर है।

बात गुजरात जाएंट्स की करें तो चौथे मुकाबले में यह उनकी तीसरी हार है। गुजरात इस हार के बाद विमेंस प्रीमियर लीग की प्वाइंट्स टेबल के 5वें पायदान पर है। उन्होंने एकमात्र मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता है।

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वाइंट्स नेट रन रेट
मुंबई इंडियंस विमेंस 3 3 6 +4.228
दिल्ली कैपिटल्स विमेंस 4 3 1 6 +2.338
यूपी वॉरियर्स 3 2 1 4 +0.509
गुजरात जाएंट्स 4 1 3 2 -3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस 4 0 4 0 -2.648

कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स मुकाबला?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। मरिजैन कैप की शानदार गेंदबाजी के चलते गुजरात की आधी टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई थी। कैप ने इस मुकाबले में 15 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। दिल्ली की इस शानदार गेंदबाजी के चलते गुजारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना पाई।

इस स्कोर का पीचा करने उतरी दिल्ली की टीम की ओर से शेफाली वर्मा काफी जल्दबाजी में दिखी। शेफाली ने मात्र 28 गेंदों पर 10 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 78 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। दिल्ली ने यह मैच 7.1 ओवर में बिना विकेट खोए जीत लिया। दूसरे छोर पर कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

Related Articles

Back to top button