आपदा प्रबंधन : पीड़ितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6–4 के तहत आर्थिक सहायता मंजूर की जाती है । ऐसे ही प्रकरणों में जिला बेमेतरा की तहसील बेरला के ग्राम बचेड़ी

 

की मिलपा बाई तथा बेमेतरा तहसील के ग्राम कठौतिया की योगिता की और ग्राम विरसिंधी के विजय श्रीवास की मृत्यु सर्प दंश से होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है । इसी तरह से कबीरधाम जिले की पंडरिया तहसील के ग्राम कड़मा के मानसिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतक के पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है ।

Related Articles

Back to top button