स्वास्थ्य सुविधाओं में अव्यवस्था बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने उठाया सवाल कहा- बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लाचार क्यों

जगदलपुर ।बस्तर स्वास्थ्य महकमे में अव्यवस्था या कोई नई बात नहीं है इस लेकर सवाल पहले भी उठते रहे हैं परंतु समय के साथ ऐसे उठते सवाल बोथरे हो जाते हैं और बस्तर के विकास और सुविधा की बात करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता यही कारण है कि कभी तमाम नियम कायदों के बीच कहीं ना कहीं से बस्तर में आम लोगों के स्वास्थ्य सुविधा से लेकर जान तक से खेलने के मामले सामने आते हैं? इन दिनों बस्तर में लापरवाह स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कम समय में ही जन सरोकार से जुड़े5 अहम मुद्दों को लेकर जनता के बीच तेजी से अपनी जगह बना रही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा उक्त विषय को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया गया है ज्ञात हो कि एक ही निजी अस्पताल जो पहले भी सुर्खियों में रह चुका है के एंबुलेंस उपकरण में चूक से असमय जान गवाने वाली स्वर्गीय गायत्री सेठिया को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी इस विषय में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था और दोषियों के ऊपर कार्यवाही नहीं होने पर भी सवाल उठाया था मोर्चा ने मृतक परिवार को न्याय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की बात भी कही थी आखिरकार अलग-अलग स्तर पर माहौल बनने के बाद उक्त मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है ।

 

अब यकीन किया जाएगा कि मामले में युवती के परिजनों को न्याय मिलेगा । इस विषय मे मोर्चा के संयोजक नवनीत का कहना है इस दुर्भाग्य पूर्ण घोर लापरवाही का मामला हमने उठाया था अब यकीन है कि न्याय होगा। न्याय जरूरी है यह केवल अधिकार नहीं है बल्कि न्यायपूर्ण होना समाज के साथ व्यवस्था के होने का ढंग है जब तक न्याय है .. व्यवस्था अपने सौन्दर्य के साथ समाज को प्रगति की ओर ले जाता है और इसी तरह मोर्चा की कोशिश होगी कि बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था को लेकर अपनी भूमिका निभाते रहे ।

Related Articles

Back to top button